"बार-बार असफल होने के बाद भी हार न मानने की कहानी | Emotional Story बार-बार एग्जाम में फेल होने के बाद भी हार न मानने की दिल छू लेने वाली कहानी। यह मोटिवेशनल हिंदी स्टोरी आपको फिर से खड़े होने की ताकत देगी।
पदमा ने अपनी जिंदगी के 3 साल सिर्फ एक ही सपना देखने में लगा दिए थे — सरकारी नौकरी।
हर सुबह 5 बजे उठना…
किताबों के साथ दिन बिताना…
और रात को खुद से एक ही वादा करना —
"अगली बार जरूर होगा..."
लेकिन "अगली बार" कभी नहीं आया।
पहला एग्जाम — फेल
दूसरा — फेल
तीसरा… चौथा… पांचवां…
यह सिलसिला चलता रहा…
12वीं बार जब रिजल्ट आया,
तो उसके हाथ कांप रहे थे…
दिल कह रहा था – "इस बार तो हो ही जाएगा..."
लेकिन स्क्रीन पर वही शब्द थे —
"Not Qualified"
उस दिन पदमा पहली बार टूट गई।
उसने किताबें बंद कर दीं…
आईने में खुद को देखा और धीरे से कहा —
"शायद मैं ही बेकार हूं..."
घर वाले भी अब पहले जैसे सपोर्ट नहीं करते थे…
लोग ताने देते —
"इतना पढ़कर भी कुछ नहीं हुआ?"
सबको सिर्फ उसका फेल होना दिख रहा था…
लेकिन किसी ने नहीं देखा —
उसकी नींद की कुर्बानी,
उसकी चुपचाप बहती हुई आंसू,
उसका हर दिन खुद से लड़ना...
एक दिन उसने अपनी पुरानी कॉपी खोली…
जिसमें पहले पेज पर लिखा था —
"मैं हार नहीं मानूंगी"
उस लाइन को पढ़कर उसकी आंखों में फिर से आंसू आ गए…
लेकिन इस बार दर्द के नहीं…
जिद के थे।
उसे समझ आ गया —
मेहनत कभी बर्बाद नहीं होती…
बस उसका फल मिलने में वक्त लगता है।
उसने फिर से किताब उठाई…
इस बार सिर्फ एग्जाम के लिए नहीं…
खुद को साबित करने के लिए।
क्योंकि उसने सीख लिया था —
👉 दुनिया को आपकी मेहनत नहीं, आपका रिजल्ट दिखता है…
👉 लेकिन असली जीत तब होती है, जब आप खुद से हार नहीं मानते।अगर आप भी बार-बार असफल हो रहे हो…
तो खुद को ये मत कहो कि तुम कमजोर हो…
बल्कि ये कहो —
"मैं अभी जीतने के रास्ते पर हूं..."
❤️ अगर ये कहानी दिल को छू गई हो, तो इसे शेयर जरूर करें…
किसी एक इंसान को हिम्मत मिल सकती है।
Comments
Post a Comment